रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस विधानसभा में प्रदेश सरकार के खिलाफ आगामी मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी ने एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने अपनी रणनीतियां बना ली है।

अजीत जोगी ने कहा कि विधानसभा सत्र को लेकर हम तैयार हैं। कांग्रेस के 6 महीने के कार्यकाल में भाजपा के 15 साल से ज्यादा प्रदेश का नुकसान हुआ है। हम रुल 145 के तहत भाजपा की मदद से कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। अगर भाजपा साथ नहीं देगी तो समझेंगे वो सरकार के साथ हैं।

एनएमडीसी प्रोजेक्ट 13 को लेकर उपजे विवाद पर अजीत जोगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का खदानों, पानी पर नियंत्रण नहीं है। छत्तीसगढ़ के नदियों को बांधने का काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए शराबबंदी का मुद्दा भी होगा। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान शराबबंदी का मुद्दा भी कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल था।  जोगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने में लगी है।

See also  कल गौरेला में होगा अजीत जोगी का अंतिम संस्कार, इन मार्गों से होकर गुजरेगा पार्थिव शरीर

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।