बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

दो जिलों में जवानों ने 11 लाख के 9 ईनामी नक्सलियों सहित 12 को किया गिरफ्तार

दो जिलों में जवानों ने 11 लाख के 9 ईनामी नक्सलियों सहित 12 को किया गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

तीन हार्डकोर नक्सली, एसपी किरण चौहान ने की पुष्टि

सुकमा/बीजापुर। जवानों ने सुकमा और बीजापुर में 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा में जवानों ने कुल 11 लाख के इनामी 9 नक्सलियों को पकड़ा है। गिरफ्तार एक नक्सली पर 8 लाख का इनाम घोषित था। एसपी किरण चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी गिरफ्तार नक्सली सुकमा के किस्टाराम इलाके के रहने वाले हैं। इनमें तीन हार्डकोर नक्सली भी शामिल है। ये सभी कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।

इधर बीजापुर में भी जवानों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में तीन नक्सलियों को पकड़ा है। DRG और CRPF की संयुक्त टीम ने इन नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल पर्चा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन