बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की फीस में वृद्धि, जानें अब जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की फीस में वृद्धि, जानें अब जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की फीस पांच प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। जारी फीस संरचना के अनुसार अब बीएड (बैचलर आफ एजुकेशन) की अधिकतम फीस 34,697 रुपये होगी। इसी तरह बीटेक (बैचलर आफ टेक्नालाजी) के लिए 40,200 और पी.एचडी (इंजीनियरिंग) की 35,000 रुपये अधिकतम और 26,500 रुपये न्यूनतम फीस निर्धारित की है। बी.एच.एम.एस (बैचलर आफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) में अधिकतम 70,000 रुपये फीस प्रति वर्ष निर्धारित की है।

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शास्त्री से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों फीस में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। पूर्व में लगभग तीन से पांच वर्ष पूर्व इन शिक्षण संस्थाओं की फीस निर्धारित हुई थी, इतने वर्षों के बाद इस बार फीस में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं की अलग-अलग फीस उनके मूल्यांकन के आधार पर समिति द्वारा निर्धारित की गई है। फीस के निर्धारण के समय पड़ोस के राज्यों की फीस, छत्तीसगढ़ राज्य की प्रति व्यक्ति आय आदि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए समिति ने यह निर्णय लिया है।

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति निर्धारित शुल्क में समस्त अन्य तथ्यों को सम्मिलित किया गया है, जिसमें यूनिफार्म, आई.डी. कार्ड, लेबोरेटरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मद में अतिरिक्त राशि शिक्षण संस्थाएं नहीं ले सकेंगी। केवल छात्रावास, वाहन सुविधा और मेस के लिए ‘नो प्राफिट, नो लॉस‘ के आधार पर अतिरिक्त राशि ली जा सकती है। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित फीस इस प्रकार है- बी.एड.-अधिकतम फीस 34,697 रूपए, न्यूनतम फीस 31,670 रूपए प्रति वर्ष, एम.एड.-अधिकतम फीस 53,850 रूपए, न्यूनतम फीस 52,850 रूपए प्रति वर्ष, बी.पी.एड.-अधिकतम फीस 34,140 रूपए, न्यूनतम फीस 33,840 रूपए प्रति वर्ष, एमपीएड -अधिकतम फीस 46,500 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।

प्रति सेमेस्ट फीस

बी.टेक-अधिकतम फीस 40,200 रूपए, न्यूनतम फीस 38,300 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.टेक- अधिकतम फीस 37,500 रूपए, न्यूनतम फीस 32,400 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.बी.ए.-अधिकतम फीस 34,500 रूपए, न्यूनतम फीस 33,750 रूपए प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है। इसी तरह एम.सी.ए.- अधिकतम फीस 31,950 रूपए, डी. फार्मेसी- अधिकतम फीस 60,750 रूपए, न्यूनतम फीस 56,700 रूपए प्रति वर्ष, बी.फार्मेसी- अधिकतम फीस 39,600 रूपए, न्यूनतम फीस 35,150 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.फार्मेसी- अधिकतम फीस 60,300 रूपए, न्यूनतम फीस 56,070 रूपए प्रति सेमेस्टर, बी.एस.सी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक)- अधिकतम फीस 52,950 रूपए, न्यूनतम फीस 46,450 रूपए प्रति वर्ष, बी.एस.सी. नर्सिंग-अधिकतम फीस 63,900 रूपए, न्यूनतम फीस 58,022 रूपए प्रति वर्ष, एम.एस.सी नर्सिंग- अधिकतम फीस 95,200 रूपए, न्यूनतम फीस 92,111 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की है। पी.एच.डी (इंजीनियरिंग)- अधिकतम फीस 35,000 रूपए से 26,500 रूपए-प्रथम सेमेस्टर हेतु एवं द्वितीय सेमेस्टर से 20,000 रूपए से 17,000 रूपए, बी.एच.एम.एस.- अधिकतम फीस 70,000 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन