बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Independence Day 2023 : राज्यपाल हरिचंदन ने राजभवन में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर दी बधाई

Independence Day 2023 : राज्यपाल हरिचंदन ने राजभवन में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर दी बधाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। राजभवन में आयोजित परेड का नेतृत्व मोनिका श्याम उप पुलिस अधीक्षक ने किया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन