बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भारतीय शिक्षा बोर्ड हरिद्वार को छत्तीसगढ़ माशिमं के समकक्ष मिली मान्यता, बाबा रामदेव हैं इस संस्थान के अध्यक्ष

भारतीय शिक्षा बोर्ड हरिद्वार को छत्तीसगढ़ माशिमं के समकक्ष मिली मान्यता, बाबा रामदेव हैं इस संस्थान के अध्यक्ष
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारतीय शिक्षा बोर्ड हरिद्वार अब छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10 वी एवं 12 वी बोर्ड के समकक्ष मान्य होगा। माशिमं सचिव ने यह आदेश आज जारी कर दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में चार बोर्ड हो जाएंगे। इनमें आईसीएसई, सीबीएसई,सीजी बोर्ड और ओपन स्कूल भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की पाठ्यचर्या समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। बता दें कि भारतीय शिक्षा बोर्ड हरिद्वार के बाबा रामदेव अध्यक्ष और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण उपाध्यक्ष हैं।

जानें भारतीय शिक्षा बोर्ड के बारे में

भारतीय शिक्षा बोर्ड (Bhartiya Shiksha Board) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय बोर्ड है, जो स्कूल शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह बोर्ड वैदिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति को शिक्षा में शामिल करने के उद्देश्य से बनाया गया है। भारतीय शिक्षा बोर्ड का कार्यालय हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के पीछे स्थित है।

  • उद्देश्य: भारतीय शिक्षा बोर्ड का मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर बच्चों को वैदिक और संस्कृत ज्ञान प्रदान करना है।
  • स्थापना : यह बोर्ड भारत सरकार द्वारा अपने स्वायत्त निकाय महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के माध्यम से स्थापित किया गया है।
  • संबंधित संगठन: यह बोर्ड शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • वैदिक ज्ञान: बोर्ड ने अपनी पाठ्यपुस्तकों में वैदिक ज्ञान को शामिल किया है, जो छात्रों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराता है।
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन