गांजा तस्करी की मिली थी सूचना, पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखिरा... 3 लोगों को किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में राजस्थान पासिंग के कार से हथियारों की तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। कार नंबर RJ 19 UC 8863 से पकड़े गए आरोपित तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस ने 2 देशी कट्टा, 15 जिन्दा कारतूस, 2 तलवार समेत 3 खाली कारतूस जप्त किए गए हैं। राजस्व बता दें कि आसूचना निदेशालय भारत सरकार की सूचना पर रायपुर रिजनल युनिट की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

राजस्थानी-मारवाड़ी होटल, डीडी नगर थाना सरोना चौक की यह घटना बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गांजा तस्करी की खबर मिलने पर पहुंची थी जहां उन्हें हथियारों का जखीरा भी मिला हैं।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से छत्तीसगढ़ प्रदेश में हथियारों की तस्करी करते थे आरोपित। पुलिस जल्द करेगी पूरे मामले का राजफाश।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।