रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस दौरान महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया, हालांकि इस ऑपरेशन में एक जवान के शहीद होने की भी खबरें सामने आ रही है।

बता दें कि अबूझमाड़ और गढ़चिरौली का यह सीमावर्ती इलाका नक्सलियों का कोर जोन माना जाता है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि अब नक्सलियों के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ठिकानों में भी पुलिस की पहुंच मजबूत हो चुकी है, जिससे नक्सलियों का सूचना तंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो रहा है।

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में जवानों ने घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिनमें दो पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल है। मौके से एक AK-47 और एक SLR राइफल भी मिली है। इतनी घातक बंदूकों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि नक्सली इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

See also  कांग्रेस में शामिल हुए JCCJ नेता-मनीष त्रिपाठी

महाराष्ट्र पुलिस ने पुष्टि की है कि नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते हुए C-60 का एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ है। वहीं, एक अन्य जवान घायल है जिसे तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। गुरुवार से अबूझमाड़ के जंगलों में शुरू हुआ यह ऑपरेशन अब अपने निर्णायक मोड़ पर है और सुरक्षाबल लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।