बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

झीरम जांच के लिए गठित नए आयोग की कार्रवाई रोके जाने के खिलाफ हस्तक्षेप याचिका दायर

झीरम जांच के लिए गठित नए आयोग की कार्रवाई रोके जाने के खिलाफ हस्तक्षेप याचिका दायर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। राज्य सरकार की ओर से गठित झीरम घाटी आयोग की जांच की जांच रोकने के लिए दायर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की याचिका के विरोध में कांग्रेस नेता दौलत रोहरा ने हस्तक्षेप याचिका दायर की है। याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टिस पीपी साहू की बेंच में हुई। इसकी अगली सुनवाई 10 अगस्त तय की गई है।

गौरतलब है कि धरमलाल कौशिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 11 मई को आयोग के कामकाज पर अगली तिथि तक रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ हस्तक्षेप याचिका दायर करने वाले दौलत रोहरा 25 मई 2013 की परिवर्तन यात्रा में शामिल थे, जिसमें कांग्रेस नेताओं सहित 31 लोग नक्सलियों के हमले में मारे गए थे।

पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जस्टिस प्रशांत मिश्रा की एक सदस्यीय आयोग की नवंबर माह में राज्यपाल को सौंपी गई जांच रिपोर्ट को अधूरा बताते हुए राज्य सरकार ने जस्टिस सतीश अग्निहोत्री व जस्टिस फखरुद्दीन का दो सदस्यीय आयोग करीब 8 माह पहले गठित किया था। इस आयोग को मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर जांच करनी है। एक, क्या घटना के बाद पीड़ितों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, दो, क्या ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समुचित कदम उठाए गए थे? तीन, अन्य बिंदु जो आयोग या शासन के संज्ञान में आए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन