रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने दो आईपीएस समेत तीन अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में दो आईपीएस अफसर और एक राज्य पुलिस सेवा अधिकारी शामिल है।

जारी आदेश के अनुसार बलरामपुर रामानुजगंज के एसपी लाल उमेद सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी के साथ ही वर्तमान पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रफुल्ल ठाकुर को चौथी बटालियन भेजा गया है। वहीं लाल उमेद सिंह की जगह पर राजेश अग्रवाल को बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।