सरकार से मिल रही उपेक्षा से नाराज अनियमित कर्मचारियों ने थामा 'आप' का दामन।

रायपुर। सरकार से नाराज चल रहे है अनियमित कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ के कई अनियमित कर्मचारियों ने पार्टी का दामन थाम लिया हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई गई।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किया गया, जिससे कर्मचारी निराश हैं। क्रीडा प्लेसमेंट कर्मचारी संघ जांजगीर के अध्यक्ष नितेश कुमार किरण ने कहा कि प्रदेश की 25 हजार अनियमित कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनमें क्रेडा, नर्सिंग, विद्या मितान, कौशल विकास, आईटीआई, स्वच्छ भारत मिशन व नगरीय निकाय के कर्मचारी शामिल हैं। अनियमित कर्मचारियों की पार्टी की सदस्यता दिलाते समय प्रमुख रूप से निलेश कुमार किरण, संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ रायगढ़ के संयुक्त सचिव इमरान आलम खान, दिलीप कुमार निर्मलकर, अजय कुमार लहरी, रितेश सिंह राजपूत, धुलेश्वर कश्यप, ताराचंद्र टंडन उपस्थित रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।