बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव का बयान: विधानसभा चुनाव में इतने विधायकों को टिकट देना मुश्किल!

टीएस सिंहदेव का बयान: विधानसभा चुनाव में इतने विधायकों को टिकट देना मुश्किल!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसमें मध्यप्रदेश का नाम भी शामिल है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव इन दिनों मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। मध्यप्रदेश में उन्होंने डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर कहा कि खास अंगूठी पहनने के बाद ही मुझे डिप्टी सीएम बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि आगे मेरे साथ कुछ और बेहतर हो सकता है। वहीं, आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार 75 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी, लेकिन कई मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। वहीं, उन्होंने मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

छत्तीसगढ़ में अभी चुनावी साल चल रहा है। सभी राजनेतिक पार्टियां अपने तैयारियों में लगी हुई है। लेकिन इस बीच मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ने एक बार फिर सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुछ सिटिंग विधायकों के टिकट कट सकते हैं। डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ के सभी 71 विधायकों को टिकट देना मुश्किल है। मेरे हिसाब से टिकट में कुछ चेंज होंगे। जिसका परफॉर्मेंस अच्छा उसका टिकट नहीं बदलना जाएगा। कहा कि-‘हमने सर्वे करवाया उसमें हम विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं’। सर्वे में सामने आया कि कौन मजबूत और कौन कमजोर है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन