बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आईटी अफसर ने अपनी प्रेमिका से तहसील में आम लोगों के बीच की शादी

आईटी अफसर ने अपनी प्रेमिका से तहसील में आम लोगों के बीच की शादी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। रायगढ़ तहसील कार्यालय परिसर में कल हैरान कर देने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल कल ऐसा कुछ हुआ कि सभी देखते ही रहे। दरअसल तहसील कार्यालय में सबके सामने एक प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली।

कोर्ट परिसर में शादी रचाने वाला प्रेमी रायपुर में आयकर विभाग में ऑफिसर है। वहीं लड़की अभी कुछ नहीं कर रही है। रायपुर के आयकर विभाग में अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा खरसिया में ही रहते थे। उसी दौरान दोनों की मुलाकात खरसिया में हुई। मामूली बातचीत के बाद दोनों में प्यार हो गया।

इस बीच राकेश कुमार की पोस्टिंग रायपुर जीएसटी विभाग में हुई। इसके बाद भी दोनों के बीच फोन और सोशल मीडिया के जरिए बातें जारी थी। इस तरह दोनों के रिश्ते को 5 साल गुजर गए। इसके बाद लड़की ने अपने घर वालों ने इस रिश्ते की जानकारी दी। मगर घर वालों ने दूसरी जाति का होने के कारण मना कर दिया।

अब इसके बाद राकेश और अंकिता ने भागकर शादी करने का फैसला कर लिया। जीएसटी अधिकारी राकेश कुमार अपनी प्रेमिका अंकिता मित्तल को घर से भगा ले गए। जिसकी शिकायत लड़की के परिजनों ने पुसौर थाने में की। पुलिस दोनों तलाश करने के बाद तहसील कार्यालय लेकर पहुंची।

तहसील कार्यालय में दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई। नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्रा के अनुसार लड़की बालिग है उसकी उम्र 27 साल है। दोनों अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे. दोनों किसी भी तरह का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन