बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती: 22 अगस्त तक दस्तावेजों का होगा सत्यापन

ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती: 22 अगस्त तक दस्तावेजों का होगा सत्यापन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग उपरांत अभ्यर्थियों को 19, 20, 21 एवं 22 अगस्त 2023 को विभिन्न दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है।

इसकी जानकारी सभी को एसएमएस के माध्यम से सूचना भी भेजी गयी है। दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाये गये अभ्यर्थियों में से जो अभ्यर्थी कतिपय कारणों से संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में उपस्थित नहीं हो सके हैं, ऐसे अभ्यर्थी 22 अगस्त 2023 को संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं।

संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/notice-board तथा अपने लॉगिन आई.डी. का नियमित अवलोकन करते रहें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन