शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 शुक्र, 18 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Jagdalpur: दीपोत्सव स्थल को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और कांग्रेसियों में जमकर बहस, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फेंके जूते-चप्पल

Argument between Vijay Sharma and Congress members: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दंतेश्वरी मंदिर परिसर से मिताली चौक तक सवा लाख दीये जलाए जा रहे थे। कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय […]

agdalpur Deepotsav Vijay Sharma Congress clash
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Argument between Vijay Sharma and Congress members: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दंतेश्वरी मंदिर परिसर से मिताली चौक तक सवा लाख दीये जलाए जा रहे थे। कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री विशेष रूप से जगदलपुर पहुंचे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर आयोजन का विरोध करने लगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के बीच मंदिर के सामने दुकानों को बंद कराने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंकने की स्थिति भी बनी।

कांग्रेस का आरोप – दर्शन पर रोक और दुकानदारों को हटाया

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जन्मदिन का जश्न मनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए मंदिर में आम श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगाना अनुचित है। आरोप लगाया कि दीपोत्सव और ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर छोटे दुकानदारों, फूड स्टॉल, ठेले-गुमटियों को पिछले 2 दिन से बंद करा दिया गया है, जिससे रोजगार प्रभावित हुआ है।

बहस से हाथापाई तक, जूते-चप्पल चले

डिप्टी सीएम विजय शर्मा कांग्रेसियों को मनाते नजर आए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी करीब 5-6 मिनट तक तीखी बहस और नोकझोंक हुई। विजय शर्मा के लौटने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। दोनों दलों के बीच नारेबाजी, धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल तक फेंके। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. जगदलपुर में क्या विवाद हुआ?
— पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर दीपोत्सव (सवा लाख दीये) की तैयारी के दौरान स्थल को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस हुई, जो BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और जूते-चप्पल फेंकने तक पहुंच गई।

Q2. दीपोत्सव कहां और क्यों हो रहा है?
— दंतेश्वरी मंदिर परिसर से मिताली चौक तक ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत सवा लाख दीये जलाए जा रहे हैं, इसमें गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री जगदलपुर पहुंचे हैं।

Q3. कांग्रेस ने विरोध क्यों किया?
— कांग्रेस का आरोप है कि आयोजन के नाम पर मंदिर में आम श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगाई गई और पिछले 2 दिन से छोटे दुकानदारों, फूड स्टॉल, ठेले-गुमटियों को जबरन हटाया/बंद कराया गया, जिससे रोजगार प्रभावित हुआ।

Q4. मौके पर स्थिति कैसे संभली?
— बहस के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस बल ने मौके पर मोर्चा संभालकर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन