बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

जग्गी हत्याकांड मामले की कल फिर होगी सुनवाई

जग्गी हत्याकांड मामले की कल फिर होगी सुनवाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के डिविजन बेंच में मामला

बिलासपुर। 4 जून 2003 में एनसीपी नेता विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी रहे रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई ने पूर्व सीएम अजीत जोगी, अमित जोगी समेत कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया था। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में आज हाईकोर्ट में हुई सुनवाई अधूरी रही। इस मामले में कल फिर सुनवाई होगी।

अजीत जोगी और अमित जोगी की गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में अमित जोगी समेत अन्य को दोषमुक्त कर दिया गया था। यह मामला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के डिविजन बेंच में लगा था। इस पर आज सुनवाई अधूरी रह गई। कल फिर मामले की सुनवाई होगी।

घटना 4 जून 2003 की है। रात करीब 11 बजे जग्‍गी अपनी कार से एमजी रोड से केके रोड की तरफ आ रहे थे, तभी मौदहापारा थाना से कुछ दूरी पर कुछ लोगों ने उनकी कार को रोका और गोली मार कर फरार हो गए।

इस घटना में जग्‍गी गंभीर रूप से घायल हो गए। जग्‍गी को पहले मौदहापारा थाना ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल यानी अंबेडकर अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन