शनिवार, 19 सितंबर 2026 शनि, 19 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Janjgir–champa: आकाशीय बिजली ने मचाया तांडव, बाड़ी में काम कर रहे तीन लोगों की हुई मौत, तीन घायल

Lightning Strike Death: जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में शनिवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया है। जानकारी के मुताबिक शाम को अचानक मौसम बदला […]

Janjgir–champa: आकाशीय बिजली ने मचाया तांडव, बाड़ी में काम कर रहे तीन लोगों की हुई मौत, तीन घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Lightning Strike Death: जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में शनिवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया है।

जानकारी के मुताबिक शाम को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बाड़ी में काम कर रहे ग्रामीण बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिर गई।

मृतकों के नाम –

1.  नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष

2.  रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष

3.  तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष

*घायलों के नाम –

1.  अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल उम्र 26 वर्ष

2.  दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष

3.  बैशाखू पिता रामू खैरवार उम्र 32 वर्ष

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. जांजगीर में आकाशीय बिजली की घटना कहां हुई?

— यह घटना बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में हुई, जहां बाड़ी में काम के दौरान झोपड़ी में रुके लोगों पर बिजली गिर गई।

Q2. इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

— हादसे में 3 लोगों – नरेश खैरवार (24), रामभरोश पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) की मौके पर मौत हो गई।

Q3. घायलों की स्थिति क्या है?

— 3 लोग अंजू पटेल, दुलारा बाई पटेल और बैशाखू खैरवार घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन