शनिवार, 24 अक्तूबर 2026 शनि, 24 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में शराब पीने के बाद दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चार दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों में BSP पार्षद […]

Suspected Poisonous Liquor Case In Pamgarh Chhattisgarh
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चार दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों में BSP पार्षद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे शामिल हैं। वहीं, दो अन्य युवकों का इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शराब में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब

मामला पामगढ़ नगर पंचायत का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे राम खिलावन जांगड़े, जोहित खरे और उनके दो अन्य साथियों ने पुराने अस्पताल परिसर में बैठकर शराब पी थी। कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद आनन-फानन में प्रभावित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया।

इलाज के दौरान पार्षद समेत दो लोगों की मौत

तबीयत बिगड़ने के बाद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। राम खिलावन जांगड़े ने बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि जोहित खरे की मौत अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है। शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने वाले अन्य दो युवकों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज जारी है। उन

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन