सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Jashpur CMO Office Sealed: जशपुर नगर पालिका में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, CMO कार्यालय सील

Jashpur CMO Office Sealed: जशपुर नगर पालिका में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, CMO कार्यालय सील
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Jashpur CMO Office Sealed: छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब एसडीएम के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय के कार्यालय को ताला लगाकर सील कर दिया गया।

इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिसर में कर्मचारियों और आम लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं पूरे प्रशासनिक महकमे में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई।

कार्यालय में ताला लगाकर की गई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका कार्यालय पहुंची टीम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कक्ष को सील कर दिया। कार्यालय के बाहर सीलिंग संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्यालय को किस वजह से सील किया गया।

कई दिनों से कार्यालय नहीं आने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे। यह भी चर्चा है कि वरिष्ठ अधिकारियों के फोन कॉल का जवाब भी नहीं दिया जा रहा था। हालांकि इन दावों की अभी तक प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कार्यालय सील होने के बाद पूरे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन या नगर पालिका की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन