बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Jashpur News: 11 हजार KV लाइन की चपेट में आए चार मजदूर, दो की मौत, जानें कैसे हुआ हुआ हादसा

Jashpur News: 11 हजार KV लाइन की चपेट में आए चार मजदूर, दो की मौत, जानें कैसे हुआ हुआ हादसा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को बिजली का खंभा गाड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव स्थित गुडलक फ्लाईओवर के पास 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर गुडलक फ्लाईओवर के पास बिजली का खंभा लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का खंभा ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आ गया। लाइन के संपर्क में आते ही मजदूर करंट की चपेट में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और झुलसे मजदूरों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायल मजदूरों का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं, इसे लेकर भी चर्चा है।

मजदूरों ने ठेकेदार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि खंभा गाड़ते समय हाईटेंशन लाइन से सुरक्षित दूरी और जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन