बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

जनदर्शन में आत्मदाह की कोशिश करते युवक को जवानों ने पकड़ा, खुद पर उड़ेल लिया था पेट्रोल

जनदर्शन में आत्मदाह की कोशिश करते युवक को जवानों ने पकड़ा, खुद पर उड़ेल लिया था पेट्रोल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में उस वक्त खलबली मच गई, जब एक युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही युवक को पकड़ा, जिसकी वजह से हादसा टल गया। सोमवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिससे पूरे जनदर्शन परिसर में अफरा-तफरी निर्मित हो गया।

पीएम आवास के लिए काट रहा था चक्कर

बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे कोई ठोस जवाब या सहायता नहीं मिल रही थी। निराश होकर वह युवक जनदर्शन में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा और सबके सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों और अधिकारियों की सतर्कता से तुरंत युवक को रोका गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ग्राम डोमा निवासी पीड़ित करण सोनकर जिला प्रशासन को 6 से 7 बार आवास के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन युवक के आवास को लेकर अब तक कोई भी विचार प्रशासन ने नहीं किया है। इससे परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया, ताकि यह कदम उठाने से उसकी परेशानी को कोई सुन सके और उसकी मदद कर सके।

सरपंच के व्यव्हार से दुखी

पीड़ित युवक ने बताया कि वह आवास नहीं मिलने के कारण काफी ज्यादा परेशान हो चुका था। साथ ही युवक गांव की सरपंच गुंजा साहू के व्यवहार से भी वह काफी ज्यादा परेशान है। आवास के लिए दिए हुए आवेदन में पीड़ित युवक का नाम भी काट दिया गया है। इसके चलते वह आत्मदाह करने का मन बनाकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा था, लेकिन कलेक्ट्रेट के सामने मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को देख लिया और एक बड़ी घटना को टाल दिया।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन