बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

झारखंड सरकार छत्तीसगढ़ शिफ्ट, सोरेन नहीं आए, 2 दिन 32 विधायकों की आरामगाह होगा मेफेयर

झारखंड सरकार छत्तीसगढ़ शिफ्ट, सोरेन नहीं आए, 2 दिन 32 विधायकों की आरामगाह होगा मेफेयर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

साढ़े 5 बजे करेंगे इंडिगो फ्लाइट से लैंड , होटल मेफेयर छावनी में तब्दील, बस का शीशा टूटने से एक विधायक घायल

विशेष संवादाता, रायपुर। झारखंड में सियासी संकट के बीच यूपीए के विधायकों को रायपुर छत्तीसगढ़ एयरलिफ्ट किया गया है। बस से एयरपोर्ट जाते वक्त एक बस की खिड़की का शीशा टूटने से एक विधायक को मामूली चोट पहुंची है। बताते हैं कि कांग्रेस-जेएमएम और राजद के 32 विधायक रांची से रायपुर के लिए एयरलिफ्ट हो चुके हैं।

सीएम हाउस से 2 बस में सवार होकर सभी रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बस में विधायकों के साथ दिखाई दिए। यहां से सभी इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर के लिए निकल गए। वहां दो दिनों के लिए मेफेयर रिसॉर्ट में बुकिंग की गई है। विधायकों को रायपुर भेजकर सीएम अपने आवास के लिए निकल गए। इस दौरान हेमंत सोरेन ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

48 घंटे सुरक्षा पुख्ता, कोई नहीं मिल पायेगा

बता दें कि दो दिन के सियासी शांति के बाद आज दोपहर साढ़े 12 बजे से यूपीए के विधायक और मंत्री सामान के साथ CM हाउस पहुंचने लगे थे। तकरीबन 3 बजे विधायकों का सामान लेकर CM हाउस से तीन गाड़ियां निकली। इस दौरान सीएम हाउस से एयरपोर्ट तक हलचल तेज रही।

रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे। बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी। इसी तरह रायपुर के मेफेयर होटल को भी सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया है। 48 घंटे तक मेहमान विधायकों से कोई नहीं मिल सकेगा। सिर्फ सीएम हेमंत सोरेन की अनुमति से ही मिला जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन