गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने की बीजापुर सीईओ पर की कार्यवाही की मांग

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। जिला पंचायत सीईओ राहुल वेंकट पर कुछ पत्रकारों ने धक्कामुक्की करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। सीईओ का गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने पत्रकारों को पिटवाने की भी धमकी दे डाली। इससे नाराज पत्रकारों ने जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के अध्यक्ष अमित गौतम के माध्यम से प्रभारी कलेक्टर तनुजा सलामे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा है। क्या था पूरा मामला: दरअसल ओडीएफ में गड़बड़ी की खबर एक चैनल में चलाने के बाद सीईओ ने पत्रकार मुकेश चन्द्राकर, युकेश चन्द्राकर, पंकज दाउद, मुख्तार खान, गुप्तेश्वर जोशी, ईशु सोनी और लोकेश झाड़ी को अपने दफ्तर बुलवाया । यहां सीईओ ने स्टेनो से सभी पत्रकारों के मोबाइल और कैमरे जब्त करने को कहा गया। पत्रकारों ने जब इसका विरोध किया तो सीईओ अपनी सीट से उठे और कैमरा छीन लिया। अन्य पत्रकारों के मोबाइल भी छीन लिए। कलेक्टर के कहने पर लौटाए: घटना के बाद में कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद जर्नलिस्ट्स को उनके मोबाइल और कैमरे लौटाए गए। इससे नाराज पत्रकारों ने सीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ सीईओ वेंकट का कहना है कि पत्रकारों ने चेंबर में बिना पूछे रिकार्डिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद कैमरे और मोबाइल लेकर कलेक्टर के पास जमा करवा दिया गया था, जहां से उन्हें लौटा दिया गया।

वही सीईओ के मुताबिक एक चैनल में चलाई गई खबर से संबंधित पत्रकार से जानकारी मांगी गई थी। गलत खबर चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। एक सप्ताह से संबंधित पत्रकार को बुलाया जा रहा था। आते ही चेंबर में बिना पूछे कैमरा शुरू कर दिया। इसके बाद कैमरा और मोबाइल लेकर कलेक्टर के पास जमा करवा दिया गया था जहां से उन्हें लौटा दिया गया। अमित गौतम ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन अपने पत्रकार साथियों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा । मौके पर ये लोग रहे मौजूद: आज ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के साथ प्रदेश सचिव लक्ष्मण लोहिया,राजनादगांव जिला अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत संभागीय सचिव विपिन ठाकुर जिला पदाधिकारी तुलसी गौतम राजू सोनी,मुकेश रामटेके व अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन