गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मारपीट की धमकी और कैमरा छीनने के विरोध में पत्रकारों ने दिया धरना

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। जिला पंचायत सीईओ द्वारा पत्रकारों से मारपीट करने की धमकी और कैमरा मोबाइल छीनने के विरोध में आज बीजापुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने स्थानीय लाइवलीहुड कालेज के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। सीईओ राहुल वेंकट पर कार्यवाही करने दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ के तत्वधान में कल से संभागीय और 27 जून को प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। सर्वआदिवासी समाज ने धरनास्थल जाकर पत्रकारों के आंदोलन को समर्थन दिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: पत्रकारों के साथ सीईओ के मारपीट की धमकी और कैमरा छीनने की घटना का विरोध बस्तर सहित प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बीजापुर में पत्रकारों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते सीईओ पर कार्यवाही करने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सचिव पवन दुर्गम, जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, पंकज दाऊद, राजेश झाड़ी, बसंत मामडीकर, पुष्पेंद्र ठाकुर, संदीप कोंडरा, लोकेश झाड़ी, यदिन्द्रन नायर शामिल थे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन