बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

महादेव एप के आरोपियों की 13 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड

महादेव एप के आरोपियों की 13 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। महादेव सट्टा के आरोपियों की 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ गई है। शुक्रवार को जेल में बंद एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी और अनिल दम्मानी की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेशी हुई।

कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील सुनी। जिसके बाद न्यायिक रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ाने का आदेश सुनाया। अब 13 अक्टूबर को चारों आरोपियों की कोर्ट में पेशी होगी। महादेव एप आनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए रायपुर सेंट्रल जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा समेत चारों आरोपितों की न्यायिक रिमांड 13 अक्टूबर तक विशेष कोर्ट ने बढ़ा दी है।

निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा की ओर से उनके अधिवक्ता ने आवेदन पेशकर न्यायाधीश को बताया कि उनके पक्षकार अंग्रेजी नहीं समझते हैं, यह जानते हुए भी ईडी के अधिकारियों ने हिंदी के बजाए अंग्रेजी में बयान दर्ज कर उसमें हस्ताक्षर कराया है। कोर्ट में यह दस्तावेज ईडी जमा करे। इस आवेदन पर न्यायाधीश ने ईडी को अपना पक्ष रखने को कहा।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने इस आवेदन पर यह जवाब पेश किया कि आरोपी चंद्रभूषण वर्मा को अंग्रेजी अच्छी तरह से समझ में आती है। प्रमाण के तौर पर उनका 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी पेश किया जिसमें अच्छे अंक से वे उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही बताया कि उनके बयान अंग्रेजी में दर्ज करने पर पढ़ाने के बाद ही हस्ताक्षर लिए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन