बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

June 2025 Bank Holiday : बैंक की लंबी छुट्टियों से पहले निपटा लें जरूरी काम, जानें 6 जून को बैंक और शेयर बाजार की स्थिति

June 2025 Bank Holiday : बैंक की लंबी छुट्टियों से पहले निपटा लें जरूरी काम, जानें 6 जून को बैंक और शेयर बाजार की स्थिति
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। अगर आप भी इस महीने (जून 2025) में बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं? तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल इस महीने 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, खासकर 6 और 7 जून को बकरीद (ईद-उल-अधा) की छुट्टियों के चलते बैंकिंग सेवाओं पर क्या असर पड़ेगा।

क्या 6 जून 2025 (कल) बैंक बंद रहेगा?

हां, 6 जून को ईद-उल-अधा (बकरीद) के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
विशेष रूप से केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 6 जून को बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी।

इसके बाद 7 जून को भी कई राज्यों में बकरीद की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। फिर 8 जून रविवार होने के कारण, लगातार तीन दिन (6 से 8 जून तक) कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

जून 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट


नोट: छुट्टियां राज्यों की परंपराओं और स्थानीय त्योहारों के अनुसार भिन्न हो सकती हैं.

क्या 6 और 7 जून को शेयर बाजार खुले रहेंगे?

हां, शेयर बाजार में सामान्य कामकाज होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) — दोनों 6 और 7 जून 2025 को खुले रहेंगे। इसलिए अगर आप ट्रेडिंग या निवेश करना चाहते हैं, तो इन तारीखों पर आप बिना किसी रुकावट के लेनदेन कर सकते हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन