गुरुवार, 1 अक्तूबर 2026 गुरु, 1 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: किसी की 1 दिन हाजिरी, कोई लंबे समय से गायब, कवर्धा में 31 शिक्षकों का वेतन रोका

Chhattisgarh Teacher Salary: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में VSK ऑनलाइन अटेंडेंस को गंभीरता से नहीं लेने पर 31 शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इनका सितंबर 2026 का वेतन रोक दिया है। जांच में कुछ कर्मचारियों की VSK ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं मिली, कुछ की महीने में सिर्फ […]

Chhattisgarh teachers facing salary action over VSK online attendance
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Teacher Salary: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में VSK ऑनलाइन अटेंडेंस को गंभीरता से नहीं लेने पर 31 शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इनका सितंबर 2026 का वेतन रोक दिया है।

जांच में कुछ कर्मचारियों की VSK ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं मिली, कुछ की महीने में सिर्फ एक-दो दिन की हाजिरी थी, जबकि कई कर्मचारी लंबे समय से बिना सूचना शाला से अनुपस्थित पाए गए। इसी जांच के दौरान VSK पोर्टल पर मृत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम भी सामने आए।

मोबाइल नहीं चलाना आता, फोन खराब

वेतन रोकने की सूची में शामिल कर्मचारियों से उपस्थिति दर्ज नहीं करने को लेकर जवाब भी मांगा गया था। कुछ शिक्षकों ने ऐप में उपस्थिति दर्ज करने से ही इनकार किया। प्राथमिक शाला मंझोली के नरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, प्राथमिक शाला के मुकेश कुमार चंद्राकर और आश्रम शाला पूर्व माध्यमिक दामापुर के बृजकिशोर शर्मा ने ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं की। पूर्व माध्यमिक शाला पंडरिया के शिवप्रसाद यादव ने मोबाइल संचालन नहीं आने की बात कही। वहीं उच्चतर माध्यमिक शाला कुण्डा के सुशील कुमार गायकवाड़ ने मोबाइल खराब होने का कारण बताया।

किसी की एक दिन तो किसी की दो दिन की हाजिरी

VSK अटेंडेंस की सूची में कुछ कर्मचारियों की बेहद कम उपस्थिति भी सामने आई। पूर्व माध्यमिक शाला बंदौरा के टीकाराम धुर्वे और शासकीय उच्चतर विद्यालय कोइको की स्मृति गुप्ता की महीने में सिर्फ एक दिन की उपस्थिति दर्ज मिली। वहीं हाईस्कूल सोनबरसा के निलेश कुमार तम्बोली ने दो दिन उपस्थिति दर्ज की। इसके अलावा बालक आश्रम लूप के पुसाउ राम मेरावी, प्राथमिक शाला बोइर्दा के नवल सिंह मेरावी, कन्या आश्रम झलमला की वर्षा तिलगाम और प्राथमिक शाला चमारी के फते सिंह धुर्वे लंबे समय से बिना वैध सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

VSK पोर्टल पर मृत और रिटायर्ड कर्मचारियों के नाम

जांच के दौरान विभागीय स्तर पर डेटा से जुड़ी लापरवाही भी सामने आई। VSK पोर्टल पर मृत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित हो रहे थे। डीईओ ने इसे आहरण संवितरण अधिकारियों यानी DDO की गंभीर लापरवाही माना है। कार्यालयीन आदेश के मुताबिक पूर्व में निर्देश जारी किए जाने के बावजूद कई DDO ने कर्मचारियों की प्रोफाइल अपडेट नहीं की थी। अब विभाग ने डेटा शुद्धीकरण के लिए दो दिन का समय दिया है।

DDO को दो दिन में डेटा सुधारने के निर्देश

डीईओ ने सभी DDO को निर्देश दिया है कि VSK ऐप और CGSchool.in पोर्टल पर किसी मृत, सेवानिवृत्त या स्थानांतरित कर्मचारी का नाम नहीं रहना चाहिए। डेटा सुधारने के बाद इसका प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। वहीं अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों के आवेदन को अवकाश नियम 2010 के तहत Employee App पर तत्काल स्वीकृत या अस्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन