रविवार, 25 अक्तूबर 2026 रवि, 25 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Kawardha Leopard Sighting: घर के आंगन तक पहुंचा खूंखार तेंदुआ! मठपारा के CCTV में कैद हुई दिल दहलाने वाली तस्वीर, 15 दिन में तीसरी बार शहर तक पहुंचा, देखें वीडियो

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में आधी रात को एक खूंखार तेंदुआ आराम से टहलता हुआ नजर आया। शहर के मठपारा इलाके में स्थित एक लकड़ी टाल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में तेंदुए की मूवमेंट साफ तौर पर रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में देखा जा सकता […]

Kawardha Leopard Sighting: घर के आंगन तक पहुंचा खूंखार तेंदुआ! मठपारा के CCTV में कैद हुई दिल दहलाने वाली तस्वीर, 15 दिन में तीसरी बार शहर तक पहुंचा, देखें वीडियो
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में आधी रात को एक खूंखार तेंदुआ आराम से टहलता हुआ नजर आया। शहर के मठपारा इलाके में स्थित एक लकड़ी टाल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में तेंदुए की मूवमेंट साफ तौर पर रिकॉर्ड हुई है।

फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ तेंदुआ धीरे-धीरे सड़क पर चहलकदमी कर रहा है और कुछ देर बाद अंधेरे में ओझल हो जाता है। जैसे ही यह वीडियो स्थानीय लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं।

अफवाह नहीं, अब पक्की हुई मौजूदगी

पिछले कुछ दिनों से कवर्धा शहर में तेंदुआ की चहलकदमी दर्ज हो रही है। स्थानीय लोग इसे महज अफवाह मानकर नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन मठपारा के ताजा सीसीटीवी फुटेज के अब यह साफ हो गया है कि तेंदूआ कवर्धा शहर के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच चुका है।

15 दिन में तीसरी बार दिखा तेंदुआ

बता दें कि बीते महज 15 दिनों के भीतर कवर्धा में तेंदुआ देखे जाने की यह तीसरी घटना है। इससे कुछ दिन पहले ही शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा था। बार-बार तेंदुए का शहरी इलाकों में देखे जाने से लोग दहश्त में आ गए हैं।

वन विभाग का अलर्ट, लोगों से खास अपील

लगातार मिल रही शिकायतों और सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद वन विभाग (Forest Department) पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग की टीम ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

1-रात के समय अकेले या सूने रास्तों पर बाहर निकलने से बचें।
2-छोटे बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें और उन्हें घर से अकेला न भेजें।
3-यदि कहीं भी तेंदुआ या उसकी मूवमेंट दिखाई दे, तो उसके पास जाने, भीड़ जुटाने या वीडियो बनाने की कोशिश बिल्कुल न करें।
4-तुरंत इसकी सूचना नजदीकी वन विभाग या पुलिस को दें ताकि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा सके।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन