Police recruitment candidates protest: छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 की सेकंड लिस्ट और 1600 रिक्त पद भरने की मांग को लेकर कवर्धा में चल रहा आंदोलन रविवार को बेकाबू हो गया। तीन दिन से शांतिपूर्ण धरना दे रहे अभ्यर्थियों की उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा से बातचीत के दौरान 1तीखी बहस हो गई, जिसके बाद गृह मंत्री बीच वार्ता से ही निकल गए।

गृहमंत्री विजय शर्मा प्रदर्शनकारियों के साथ जमीन पर बैठकर वार्ता कर रहे थे। यहां इस दौरान बहस हो गई और विजय शर्मा उठ कर चले गए। इसके बाद गुस्साए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री के कवर्धा कार्यालय को घेर लिया और गेट के सामने बैठकर, लेटकर, बाजे-गाजे के साथ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

क्यों भड़के अभ्यर्थी? बहस के बाद बढ़ा बवाल

गृह मंत्री विजय शर्मा खुद अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान अभ्यर्थियों ने दो टूक कहा – हमें आपसे नहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ही बात करनी है। मुख्यमंत्री खुद कवर्धा आएं। इसी बात पर बहस इतनी बढ़ी कि गृह मंत्री को वार्ता अधूरी छोड़कर जाना पड़ा।

See also  गुरु रुद्र कुमार-नवागढ़ विधानसभा चुनाव 2023

कार्यालय में फंसा काफिला, दूसरे वाहन से निकले गृह मंत्री

हंगामे के बीच गृह मंत्री का वाहन और कई कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर ही फंस गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर विजय शर्मा को दूसरे वाहन से अपने घर जाना पड़ा। फिर भी अभ्यर्थी गेट पर डटे रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे – “सेकंड लिस्ट जारी करो, 1600 पद भरो”।

कई अभ्यर्थी गेट के सामने ही लेट गए। माहौल पूरी तरह हाई-वोल्टेज बना हुआ है।

गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- मैं कैबिनेट में रख चुका हूं, ये जिद्द ठीक नहीं

इस पूरे घटनाक्रम पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैंने कैबिनेट में विषय रखा है, मुख्यमंत्री जी से भी चर्चा की है। एक वेटिंग लिस्ट जारी हो चुकी है, दूसरी वेटिंग लिस्ट भी जारी हो, यह लिखकर राज्य सरकार में बात रख चुका हूं, लेकिन अंतिम निर्णय तो कैबिनेट का है। मुख्यमंत्री ने समिति भी बनाई है। मैंने कहा 10-15 की टीम बनाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लेते हैं, लेकिन अभ्यर्थी इस तरह जिद पकड़कर बैठेंगे तो समस्या है। हो सकता है राजनीतिक प्रेरित हो, आंदोलन-हड़ताल का विषय ही नहीं है। फिर भी मैं हर विषय सुनने और बातचीत को तैयार हूं।”

See also  CG Congress: 'पीएम और सीएम का भाषण निराशाजनक, धान सड़ने और मिनरल एक्ट पर सरकार मौन' छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला

अब यह आंदोलन रिक्त पद भरने की मांग से निकलकर गृह मंत्री के कार्यालय घेराव और मुख्यमंत्री से सीधे संवाद तक पहुंच गया है। कवर्धा में पुलिस तैनात है और सबकी निगाहें अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अगले कदम पर हैं।

FAQ: आरक्षक भर्ती आंदोलन 

सवाल 1. कवर्धा में अभ्यर्थी प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की सेकंड लिस्ट जारी करने और 1600 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 3 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, अब आंदोलन उग्र हो गया है।

सवाल 2. गृह मंत्री विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव क्यों हुआ?

गृह मंत्री जब अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे तो CM से मिलने की जिद पर बहस हो गई और मंत्री के बीच में जाने के बाद आक्रोशित अभ्यर्थियों ने कार्यालय का गेट घेरकर बैठकर-लेटकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सवाल 3. गृह मंत्री विजय शर्मा ने क्या कहा?

विजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने कैबिनेट और मुख्यमंत्री के सामने विषय रख दिया है, दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग लिखित में दी है, निर्णय कैबिनेट को लेना है और यह आंदोलन राजनीतिक प्रेरित भी हो सकता है।

See also  चोरों के हौसले बुलंद, एटीएम में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए किया पार