बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बस्तर से चुनाव लड़ने पर कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान

बस्तर से चुनाव लड़ने पर कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कवासी लखमा को कांग्रेस बना सकती है लोकसभा उम्मीदवार

रायपुर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर कहा, कि दीपक बैज भी मेरे बेटे जैसा है। जिसे भी टिकट मिले, मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैंने और मेरे बेटे हरीश लखमा ने आवेदन किया है। हम तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। कवासी लखमा ने आगे कहा, कि तीनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बस्तर में कांग्रेस की जीत तय है।

लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी पार्टियां 2024 में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर से मौजूदा सांसद हैं। चर्चा है कि इस बार बैज की टिकट कट सकती है और कवासी लखमा या उनके बेटे हरीश लखमा को टिकट मिल सकते है। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन