बिजापुर। भैरमगढ़ थानाक्षेत्र के केशकुतूल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। मिली सूचना के अनुसार इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर है। क्रॉस फायरिंग में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गयी एवं एक स्कूली छात्रा भी घायल हो गयी है। एरिया डोमिनेशन पर निकले जवान माओवादियों द्वारा लगाए गए एम्बुश में फंस गए। जहां से पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही बैक अप पार्टी घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है । इस मुठभेड़ की पुष्टि SP दिव्यांग पटेल ने की है। बता दे कि इससे पहले आज सुबह-सुबह राजनांदगांव में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने खबर मिली है।

बिजापुर जिले के केशकुतूल में जारी इस मुठभेड़ के संबंध में पुष्टि करते हुए एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि भैरमगढ़ से 5 किलोमीटर दूर केशकुतुल में सर्चिंग पर निकले जवानों पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है।

दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग के दौरान भैरमगढ़ बाजार की ओर आ रहे सवारी वाहन पर 8 से 10 गोली जा लगी। जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई और दूसरा घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।