बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Leopard Cub Viral Video: खोंगसरा-भानवारटंक रेल टनल में आगे आगे तेंदुआ..पीछे पीछे ट्रेन, देखें वायरल वीडियो

Leopard Cub Viral Video: खोंगसरा-भानवारटंक रेल टनल में आगे आगे तेंदुआ..पीछे पीछे ट्रेन, देखें वायरल वीडियो
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Leopard Cub Viral Video: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित खोंगसरा-भानवारटंक रेल सेक्शन के रेलवे सुरंग से गुजरते तेंदुए के एक शावक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ सुरंग के अंदर रेलवे ट्रैक के पास बेहद शांत अंदाज में चलता दिखाई दे रहा है। अंधेरी सुरंग के आसपास घना जंगल और पहाड़ी इलाका नजर आ रहा है।

शावक बिना किसी जल्दबाजी के रेलवे सेक्शन से होकर आगे बढ़ता दिखा। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस अनोखे नजारे को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। वन क्षेत्र से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की आवाजाही के कारण इस तरह के दृश्य कभी-कभी देखने को मिलते हैं।

वायरल वीडियो में शावक रेलवे सुरंग के भीतर ट्रैक के किनारे धीरे-धीरे चलता नजर आ रहा है। उसकी चाल और व्यवहार से वह काफी शांत दिखाई देता है। हालांकि, वीडियो में तेंदुए की उम्र या उसके आसपास किसी अन्य वन्यजीव की मौजूदगी की जानकारी स्पष्ट नहीं है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

देखें वीडियो:-

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन