Katghora Urga NH Land Registry: कटघोरा-उरगा NH सड़क से प्रभावित क्षेत्र के बाहर आने वाली जमीन के मालिकों को राहत देने की दिशा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने पहल की है। उन्होंने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रभावित नकसा-खसरा को छोड़कर शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति देने का आग्रह किया है। लंबे समय से रजिस्ट्री बंद होने से आम नागरिकों और भूमि स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लंबे समय से बंद है जमीन की रजिस्ट्री

मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने पत्र में कहा है कि कटघोरा-उरगा NH सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री काफी समय से बंद है। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के नागरिक अपनी जमीन का जरूरत के मुताबिक उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। भूमि की खरीदी-बिक्री पर रोक के कारण भूमि स्वामियों को आर्थिक और अन्य आवश्यकताओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग अपनी जमीन का क्रय-विक्रय नहीं कर पा रहे हैं।

प्रभावित जमीन को छोड़कर बाकी भूमि की रजिस्ट्री की मांग

मंत्री ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि कटघोरा-उरगा NH सड़क से वास्तव में प्रभावित नकसा-खसरा और भूमि को यथावत रखा जाए। इसके अलावा जो भूमि सड़क परियोजना से प्रभावित नहीं है, उसकी खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति दी जाए। उनका कहना है कि अप्रभावित भूमि की रजिस्ट्री खोलने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें अनावश्यक परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।

जनहित में जल्द राहत देने का आग्रह

लखन लाल देवांगन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की शीघ्र अनुमति देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। अप्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान कर उन्हें जरूरी राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।