Delhi Sweets’ washing dishes in the toilet: निहारिका क्षेत्र के न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में होटल के बर्तन टॉयलेट के अंदर धुले जा रहे हैं, जिससे फूड सेफ्टी और स्वच्छता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
होटल में पहुंचे एक ग्राहक ने जब देखा कि बाथरूम में बर्तन धोए जा रहे हैं तो उसने पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में महिला कर्मचारी टॉयलेट पॉट के ठीक बगल में फर्श पर बर्तन धोती दिख रही है।
कर्मचारियों ने कहा – इमरजेंसी थी
जब कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इमरजेंसी की वजह से बर्तन यहां धुलवाए जा रहे हैं। लेकिन सवाल यही है कि क्या खाने-पीने के बर्तनों को टॉयलेट में धोना स्वच्छता मानकों का उल्लंघन नहीं है?

मैनेजर मुकेश स्वर्णकार का कोई जवाब नहीं
होटल प्रबंधन के मैनेजर मुकेश स्वर्णकार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके। अब लोगों की नजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर है कि इस वायरल वीडियो के बाद क्या एक्शन लिया जाता है।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. कोरबा में कौन से होटल का वीडियो वायरल हुआ?
निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का।
Q2. वीडियो में क्या दिख रहा है?
होटल के बर्तनों को टॉयलेट के अंदर फर्श पर धोते हुए।
Q3. वीडियो किसने बनाया?
होटल में आए एक ग्राहक ने।
Q4. होटल कर्मचारियों ने क्या सफाई दी?
कर्मचारियों ने कहा इमरजेंसी की स्थिति में बर्तन वहां धुलवाए जा रहे थे।
Q5. अब आगे क्या होगा?
वीडियो वायरल होने के बाद लोग खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।



