बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Korba: छात्राओं से मसाज कराने वाली हॉस्टल वार्डन निलंबित, भोजन व्यवस्था में मिली खामियां

Labor Inspector Laxman Singh Markam Suspended Janjgir Champa
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Girls Hostel warden suspended: पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास की वार्डन शारदा नेताम को छात्राओं से मसाज कराने, घरेलू काम करवाने और अभद्र व्यवहार के आरोपों की जांच के बाद निलंबित कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की, निलंबन आदेश बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने जारी किया।

शारदा नेताम मूल रूप से शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलडीहा में सहायक शिक्षक (LB) पद पर पदस्थ थीं, उन्हें प्रतिनियुक्ति पर पोड़ी उपरोड़ा कन्या छात्रावास के वार्डन का दायित्व सौंपा गया था।

छात्राओं ने किया था सड़क पर प्रदर्शन

यह मामला 6 अगस्त 2026 का है। वार्डन के व्यवहार से परेशान छात्राओं ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर उन्हें हटाने और नए वार्डन की नियुक्ति की मांग की थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उनसे मसाज कराने के साथ निजी घरेलू काम करवाए जाते थे और दुर्व्यवहार किया जाता था।

SDM ने बनाई 3 प्राचार्यों की जांच समिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए पोड़ी उपरोड़ा SDM ने तीन वरिष्ठ प्राचार्यों की जांच समिति गठित की। समिति ने छात्रावास पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज किए और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच में छात्राओं से मालिश कराने और निजी काम करवाने के आरोप सही पाए गए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मेन्यू में खामियां, भोजन असंतोषजनक मिला।

देर रात तक बजती थी घंटियां

जांच के दौरान यह भी पता चला कि छात्रावास परिसर में देर रात तक धार्मिक अनुष्ठान और घंटियां बजाए जाने से छात्राओं की पढ़ाई और नींद प्रभावित होती थी। इसकी भी छात्रों ने शिकायत की।

जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव और जांच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक ने इस कृत्य को गंभीर कदाचार माना और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत वार्डन शारदा नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वार्डन का मुख्यालय BEO कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा निर्धारित किया गया है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल 1. वार्डन कौन थी और क्यों निलंबित हुई?
जवाब: शारदा नेताम, मूल पद सहायक शिक्षक अमलडीहा, प्रतिनियुक्ति पर 100 सीटर कन्या छात्रावास पोड़ी उपरोड़ा की वार्डन थीं, छात्राओं से मसाज, निजी घरेलू काम और अभद्र व्यवहार के आरोपों में निलंबित।

सवाल 2. मामला कैसे सामने आया?
जवाब: 6 अगस्त 2026 को परेशान छात्राओं ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर वार्डन को हटाने और नई नियुक्ति की मांग की थी।

सवाल 3. जांच में क्या-क्या सही पाया गया?
जवाब: SDM द्वारा गठित 3 वरिष्ठ प्राचार्यों की समिति ने मालिश और निजी काम के आरोप सही पाए, साथ ही भोजन गुणवत्ता खराब, मेन्यू पालन में खामी और देर रात धार्मिक अनुष्ठान घंटियां बजने से पढ़ाई-नींद प्रभावित।

सवाल 4. किसने निलंबित किया और किस नियम में?
जवाब: कोरबा DEO के प्रस्ताव और जांच रिपोर्ट पर बिलासपुर संभाग संयुक्त संचालक शिक्षा ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

सवाल 5. निलंबन के बाद क्या होगा?
जवाब: निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, मुख्यालय BEO कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा निर्धारित किया गया है।