Food Safety Department takes action: निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन हरकत में आ गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो वायरल वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही पाई गई।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में सफाई व्यवस्था में भारी खामियां मिलीं। इस पर खाद्य विभाग ने न्यू दिल्ली स्वीट्स को हाइजीन व्यवस्था दुरुस्त करने का नोटिस जारी किया है। साथ ही सुधार होने तक क्रय-विक्रय बंद रखने और खाद्य लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है।
वहीं दूसरी ओर दर्री रोड स्थित प्रेम जनरल स्टोर के खिलाफ मिली शिकायत पर भी विभागीय टीम ने छापा मारा। यहां से चायपत्ती का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर हुई इस कार्रवाई से साफ है कि लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों पर अब विभाग सख्ती बरत रहा है।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. कोरबा में कौन सी दुकान का वीडियो वायरल हुआ?
Ans. कोरबा के निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें टॉयलेट में बर्तन धोते हुए दिखाया गया था।
Q2. खाद्य विभाग ने क्या कार्रवाई की?
Ans. जांच में वीडियो सही पाए जाने पर विभाग ने हाइजीन नोटिस जारी किया, सुधार तक क्रय-विक्रय बंद रखने का आदेश दिया और खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया।
Q3. प्रेम जनरल स्टोर पर क्यों कार्रवाई हुई?
Ans. दर्री रोड स्थित प्रेम जनरल स्टोर के खिलाफ शिकायत मिली थी, वहां से चायपत्ती का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।



