Law & Order Issue Raised During Zero Hour - बीजेपी नेताओं को टारगेट करने का चंदेल ने उठाया मुद्दा
Law & Order Issue Raised During Zero Hour - बीजेपी नेताओं को टारगेट करने का चंदेल ने उठाया मुद्दा

टीआरपी डेस्क

रायपुर। शून्यकाल में उठा कानून व्यवस्था का मामला। भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट करने का मुद्दा उठा सदन में और विपक्षी दल ने खूब शोरगुल किया। नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उठाया मुद्दा, ध्यानाकर्षण सूचना में चर्चा की उठाई मांग। जिला बदर की कार्यवाही पर उठाया गया सवाल।

तीन साल में 8 मामले बने कैलाश चन्दवंशी पर भाजपा के नेताओ को परेशान करने का लगाया आरोप। विजय शर्मा और कैलाश चन्दवंशी पर दर्ज मामलो को विपक्ष ने बताया विपक्षी आवाज को कुचलने का प्रयास। सदन में जारी रहा हंगामा। भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों का मुद्दा गरमाया। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।