Law & Order Issue Raised During Zero Hour - बीजेपी नेताओं को टारगेट करने का चंदेल ने उठाया मुद्दा
Law & Order Issue Raised During Zero Hour - बीजेपी नेताओं को टारगेट करने का चंदेल ने उठाया मुद्दा

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आम जनता सहित हर वर्ग के उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिजली बिल को भूपेश बघेल सरकार की लूटखसोट और तानाशाही करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार जनता की जेब पर सीधा डाका डाल रही है।

बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने एक ही महीने में जनता के सिर पर 10,000 रुपये तक का बोझ डाल दिया। बिजली बिल में इस अधिभार का करंट भूपेश बघेल सरकार के असली चेहरे को उजागर कर रहा है। यह जनता के साथ छलावा है। जनता के साथ लूट है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर घड़ियाली आंसू बहाते हुए देश भर में ड्रामा करती है और यहां भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पीछे के दरवाजे से जनता की जेब से पैसा निकाल रही है। यह घोर निंदनीय है। जनता के प्रति अक्षम्य अपराध है। सरकार जनता को किसी प्रकार की राहत तो दे नहीं रही है। उल्टे हर तरह से जनता को निचोड़ा जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार जनता को गन्ने की तरह पेर रही है। वहां तक भी जनता खून के आंसू पी रही है लेकिन जो जनता के पास है, वह भी लूट कर न जाने कहां पैसा भेज रहे हैं?

See also  अपने ही नेताओं के खिलाफ बोले कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर, प्रदर्शन के दौरान मौजूद 25000 लोगों पर हो FIR… नहीं तो कर लूंगा आत्महत्या

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने इसके पूर्व एक साल में दो बार बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को झटका दिया। अब अधिभार के रूप में जनता को करंट लगाने वाले भूपेश बघेल उस करंट के लिए तैयार रहें, जो जनता उन्हें चुनाव में देने के लिए तैयार है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।