बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक शुरू, उम्मीदवारों का कराया जायेगा परिचय

मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक शुरू, उम्मीदवारों का कराया जायेगा परिचय
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों का विधायक दल से परिचय कराया जायेगा। इसके साथ ही आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीएल पूनिया सहित लगभग सभी विधायक मौजूद होंगे। प्रदेश के स्वास्थय मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली-पंजाब के दौरे पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। भेंट-मुलाकात के बाद नामांकन हेतु विधायकों के साथ राज्यसभा उम्मीदवार विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए जाने माने पत्रकार राजीव शुक्ला और बिहार की पूर्व सांसद रंजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन