बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

वन परिक्षेत्र के पास की कॉलोनी में घुसा तेंदुआ

वन परिक्षेत्र के पास की कॉलोनी में घुसा तेंदुआ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इमलीपारा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक तेंदुआ कॉलोनी की बाउंड्रीवाल लांघता नजर आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कॉलोनी के अंदर आकर तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इस घटना का पूरा वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया।

यह पूरा मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों ने तेंदुए को बाउंड्रीवाल पर चढ़ा देखकर वीडियो बनाना शुरु कर दिया। जिसके बाद तेंदुआ अचानक दीवार से कूदकर कॉलोनी की ओर भागा और एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया, खासकर छोटे बच्चों को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं। वन परिक्षेत्र से लगे रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों का घुस आना कोई नई बात नहीं है। पहले भी भालू और तेंदुए ने कॉलोनियों में प्रवेश किया है। लेकिन ऐसी घटनाएं होने से कॉलोनीवासी निर्भय होकर अपने क्षेत्र में ही नहीं घूम पा रहे हैं।

Akshay Ajay Behra
लेखक / पत्रकार:

Akshay Ajay Behra

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन