मौसम

रायपुर : प्रदेश भर में रविवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड में कमी में का अनुभव किया जा रहा है। बीते सप्ताह प्रदेश भर में हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड से अब प्रदेश की जनता को राहत मिल हब रही थी। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाएँ जताई है। मौसम बिभाग के अनुसार 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे उत्तरी छत्तीसगढ़ के प्रभावित रहने की संभावनाएँ हैं।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में फिर से एक बार हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है। यह अब बदलकर अब उत्तर पश्चिम हो गई है। जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और भी ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार को मौसम शुष्क बना रहेगा इसके साथ ही गुरुवार 3 फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी देखी जा सकती है।

See also  दो मोस्ट वांटेड नक्सलियों ने किया सरेंडर, 54 जवानों की हत्या में थे शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।