राजनांदगाँव : नगर पालिका आम एवं उप निर्वाचन 2021 को संपन्न कराने के लिए 2 दिन शराब दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है। तारन प्रकाश सिन्हा के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार मतदान तथा मतगणना के दिन जिले के अंतर्गत खैरागढ़ नगर पालिका की सभी शराब दुकानें, होटल बार, क्लब आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे। नगर पालिका खैरागढ़ के आम एवं उप निर्वाचन का मतदान 20 दिसम्बर को एवं 23 दिसम्बर को मतों की गणना की जाएगी।

मतदान तिथि 20 दिसम्बर से 48 घण्टे पहले अर्थात 18 दिसम्बर को शाम 5 बजे से 20 दिसम्बर को मतदान समाप्ति तक देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। और 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती होने के कारण पहले ही इस दिन पूरे प्रदेश में ड्राई डे है। इसी प्रकार मतगणना के दिन 23 दिसम्बर को पूरे दिन देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में ड्राई डे के दौरान अवैध मदिरा धारण, परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस तरह नगर पालिका परिषद खैरागढ़ अंतर्गत 18, 19, 20 और 23 दिसंबर को चार दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।