रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपे नड्डा आज परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने जशपुर पहुंच गए हैं। यह यात्रा 1261 किलोमीटर के सफर में परिवर्तन रथ सरगुजा व बिलासपुर संभाग के 14 जिलों के 39 विधानसभाओं से होकर बिलासपुर पहुंचेगी।

देखें LIVE –

बता दें कि दूसरी यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। यात्रा के संयोजक पूर्व सांसद रामविचार नेताम, मोतीलाल साहू और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे। इस अवसर पर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पहली परिर्वतन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुई है। इसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। प्रदेश की भ्रष्ट, निकम्मी सरकार को बदलना है, जिसने प्रदेश को लूटकर अपने आकाओं की जेबें भरी है।

 दूसरी परिवर्तन यात्रा में भाजपा 39 आमसभाएं और दो रोड शो करेगी। इस दौरान 53 स्वागत सभाएं भी की जाएंगी। यात्रा में हर दिन एक बड़ी सभा के साथ ही प्रतिदिन 6 स्वागत सभा और 3 छोटी सभा की जाएगी। औसतन हर दिन 3 विधानसभा कवर करने का टारगेट है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।