बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Lok Sabha Elections 2024 : लोस चुनाव में इस फॉर्मूले पर प्रत्याशियों को मिलेगा बीजेपी का टिकट

Lok Sabha Elections 2024 : लोस चुनाव में इस फॉर्मूले पर प्रत्याशियों को मिलेगा बीजेपी का टिकट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के तैयारियों में जूट गई है। इस संबंध में लगातार बीजेपी नेता बैठक कर रहे है और चुनावी रणनीति तैयार कर रहे है। इसी बीच चुनाव को लेकर होने वाली बैठक पर सह प्रभारी नितिन नवीन ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 24X7 काम करते हैं। हर दिन चुनाव के लिए तैयार रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा इस तैयारी को दुरुस्त करने के लिए संगठन और लोकसभा स्तर पर बैठक हो रही है। हम लोग समीक्षा कर रहे हैं कि लोकसभा में क्या स्थितियां है और किस तरह से और बेहतर किया जा सकता है। किस फार्मूले के आधार पर प्रत्याशी तय होगा, इस सवाल पर नितिन नवीन ने कहा, फार्मूला तो विधानसभा में भी तय था।

कार्यकर्ता होना चाहिए। जनता के बीच में उसकी साख होनी चाहिए। आज सब चीज के साथ-साथ पार्टी के विचारों को लेकर आगे जाना चाहिए। कुछ सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था तो क्या विधायकों को लोकसभा लड़ाने की भी तैयारी है. इस पर उन्होंने कहा, थोड़ा इंतजार करिए। कांग्रेस में सद्भावना नजर आ रही है. वह एक दूसरों को चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। मैं कहूंगा कि आज कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही है और उस कसौटी पर अपने आपको कसने के लिए तैयार नहीं है तो आप समझ सकते हैं। कितना न्याय हो पाएगा।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले नितिन

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रवेश को लेकर नितिन नवीन ने कहा, राहुल गांधी आ रहे है तो उनको छत्तीसगढ़ के जनता से माफी मांगनी चाहिए। गरीब जनता को ठगने का काम किया है। यह लोगों को ठगने का काम किया है। आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन