बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हो लोकसभा का चुनाव- कांग्रेस

ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हो लोकसभा का चुनाव- कांग्रेस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के बाद कांग्रेस को भाजपा से करारी हार मिली है। भारी बहुमत से चुनाव जीतने से उत्साहित भाजपाईयों द्वारा आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बुरी तरह से हारने के बाद कांग्रेस कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस अपनी हार के लिए समीक्षा कर रहे है और लगातार बैठकें कर हार के कारणों पर मंथन कर रहे है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर ही सवाल खड़े करते हुए अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मतपत्र का इस्तेमाल किये जाने की मांग रख दी है।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जनता का एक बड़ा वर्ग ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहा। जहां प्रत्याशी तक नहीं दिखे, वहां से 40000 की जीत कैसे हुई? उन्हें यह हार हजम नहीं हो पा रही है। कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी को खुद उसका वोट तक नहीं मिला है। शुक्ल ने कहा कि अगर इस पर सवाल खड़े हो रहे है तो चुनाव आयोग को इसपर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वे मांग करते है कि आने वाला लोकसभा चुनाव वैलेट पेपर से कराया जाए।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन