बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित 2 दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित 2 दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का किया शुभारंभ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित 2 दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर यूपी के स्पीकर के साथ डिप्टी सीएम अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मंचस्थ हैं। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया और तृतीय सत्र में भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आशीष विधायकों को संबोधित करेंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 जनवरी को प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र में विधानसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रश्न, प्रश्नकाल, प्रश्न से उद्भुत विषय पर व्याख्यान देंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन