रायपुर। महादेव सट्टेबाजी ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल को दुबई में दबोचने के बाद अब इस मामले में तेजी से कार्रवाई हो रही है। बता दें कि भारत में रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद यूएई के अधिकारियों ने अब दुबई से ही महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के ठिकानों को सील कर दिया है।

बता दें कि सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य आरोपी मालिकों में से एक है। वहीं ऐप के मास्टरमाइंड और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का दुबई में नजरबंद कर दिया गया है। जिन्हें अब जल्द भारत लाने की कार्रवाई की जा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार सौरभ चंद्राकर को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। विदेशी अधिकारी उस पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

वहीं दुर्ग से एक खबर है कि अरसे से फरार मास्टरमाइंड दीपक नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दीपक नेपाली दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड था। पुलिस लूट और महादेव ऐप मामले में लम्बे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

See also  महादेव ऐप मामले में फरार कुख्यात दीपक नेपाली गिरफ्तार

बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मामला एक हाई-प्रोफाइल घोटाला है, जिसमें एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म शामिल है, जो पोकर, कार्ड गेम, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों पर सट्टेबाजी करता है।

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल संयुक्त अरब अमीरात में एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से महादेव सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म का उपयोग करके मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन में शामिल थे, और इस मामले में अपराध की अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपये है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।