Mahadev Betting App case: इंटरनेट पर ऑनलाइन गेमिंग पर बैन के बीच महादेव सट्टा ऐप के सरगनाओं में खलबली मची हुई है। इस मामले में छत्तीसगढ़ से जुड़े महादेव सट्टा एप के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया है। आरोपियों ने अदालत में अर्जी लगाई है कि उन्हें तीन महीने का समय दिया जाए, जिसके भीतर वे स्वयं अदालत में पेश हो जाएंगे।

आपके बता दें कि महादेव सट्टा ऐप मामले में दोनों ही आरोपी भारतीय जांच एजेंसियों के शिकंजे में हैं। इनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिवक्ता सौरभ पांडे के अनुसार बीते दिनों विशेष न्यायालय में दोनों आरोपियों की गैरहाजिरी पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उस वारंट को रद्द करने के लिए आरोपियों ने हाईकोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया गया।

इसके बाद आरोपी रवि उप्पल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की मामला अभी तक लंबित है। वहीं, इसी मामले में फिर से नया आवेदन लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि वारंट को निरस्त किया जाए और उन्हें तीन महीने का समय दिया जाए ताकि वे खुद अदालत में पेश हो सकें। ईडी की स्पेशल अदालत ने बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।