कालीचरण को लेने रायपुर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, अब बढ़ेगी कथित बाबा की मुसीबत!
कालीचरण को लेने रायपुर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, अब बढ़ेगी कथित बाबा की मुसीबत!

रायपुर। महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण बाबा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रायपुर पुलिस की गिरफ्तारी के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस भी रायपुर पहुंची है। यह कहा जा रहा है कि कालीचरण को आज प्रोडक्शन वारंट पर पुणे ले जाया जा सकता है।

बता दें महाराष्ट्र पुलिस की 5 सदस्यीय टीम रायपुर पहुंची है. ठाणे पुलिस स्टेशन में धारा 295, 298, 505 (2) के तहत अपराध दर्ज है। इसी सिलसिले में रायपुर से बाबा को ठाणे ले जाने की तैयारी की जा रही है।

ये है पूरा मामला

रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दैरान महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कालीचरण को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया है। आगामी 3 जनवरी यानी के कल सेशन कोर्ट में कालीचरण की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Assembly Election 2023: अंबिकापुर के आदर्श मतदान केंद्र में दिखी छठ पर्व की झलक