रायपुर। मठपुरैना गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आलम उर्फ सरफराज अंसारी भिलाई से बहन के घर से पकड़ा गया है। इस गोलीकांड मामले को लेकर पुलिस ने आज प्रेसकांफ्रेस की है।

कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे:

एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में कहा कि आलम उर्फ सरफराज अंसारी और जावेद खान के बीच भाड़े को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार की रात आलम ने देसी कट्टे से जावेद को गोली मारी थी। इसके बाद वो वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने तेजी दिखाई और आज उसे भिलाई स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। आलम उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद से कट्टा खरीद कर लाया था। उसके पास से 1 कट्टा और 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। जावेद खान को पीठ में गोली लगी थी। वो आउट आॅफ डेंजर है। रामकृष्ण अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला:

जानकारी के मुताबिक आरोपी आलम टायर दुकान में और प्रार्थी जावेद पेंटर का काम करता है। एक साल पहले भी दोनों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। उस समय प्रार्थी जावेद ने आरोपी आलम के साथ मारपीट की थी।

See also  नक्सली कर रहे थे मीटिंग तभी DRG के जवानों ने कर लिया गिरफ्तार

प्रार्थी और आरोपी दोनों मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। दोनों संजय नगर में रहते थे। जावेद के पास टाटा एस गाड़ी है जिसे आलम चलाता था तो उसे एक बार किराए में लेकर गया था उसका भाड़ा उसने नहीं दिया। उसी भाड़े को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपी आलम पुलिस की गिरफ्त में हैं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।