बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Mainpat Land Scam: मैनपाट जमीन फर्जीवाड़ा, 9 साल के बच्चे को बना दिया भू-स्वामी! एक गिरफ्तार, जानें कैसे हुई दस्तावेजों में हेराफरी

Mainpat Land Scam: मैनपाट जमीन फर्जीवाड़ा, 9 साल के बच्चे को बना दिया भू-स्वामी! एक गिरफ्तार, जानें कैसे हुई दस्तावेजों में हेराफरी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में बेशकीमती सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राजस्व रिकॉर्ड में भारी हेराफेरी कर सरकारी जमीन को निजी लोगों के नाम चढ़ाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

9 साल की उम्र में बन गए थे भू-स्वामी!

जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया। जिस व्यक्ति (विजय सिंह) के नाम पर फर्जी तरीके से जमीन दर्ज कराई गई थी, दस्तावेजों के मुताबिक जमीन अपने नाम चढ़वाते समय उसकी उम्र महज 9 वर्ष थी! धरमजयगढ़ के राजा रहे चंद्रचूढ़शरण सिंहदेव के परिवार से जुड़े इस मामले में जब दस्तावेजों की परतें खुलीं, तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

ऐसे हुआ खेल का खुलासा

भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर अजीत वसंत से की थी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि 1954-55 के अधिकार अभिलेख का अंतिम खसरा नंबर 650 है, इसलिए उस दौर में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि होना असंभव है।

साथ बंदोबस्त वर्ष 1995-96 के सरकारी दस्तावेजों में खसरा नंबर 1378 (रकबा 3.46 हेक्टेयर) आज भी शासकीय भूमि के रूप में 'छोटे झाड़ जंगल' मद में दर्ज है। बाद में कूटरचना कर इसे विजय सिंह के नाम पर चढ़ाया गया और फिर मुख्तार आम दिलीप चिकवा व तुलेश्वर गुप्ता के जरिए आजाद इराकी और अनुपम कुमार सिंह को बेच दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कमलेश्वरपुर थाने में आजाद इराकी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल तुलेश्वर गुप्ता (50 वर्ष, निवासी कापू) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने गड़बड़ी में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन